फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संपत्ति के विवाद में चाचा और भतीजों में मारपीट और फायरिंग, तीन घायल, लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने किया जब्त

Thu, 02 Dec 2021 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी अशोक मिश्रा और उनके चाचा डॉक्टर रामप्रसाद मिश्रा के बीच पैतृक घर और जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सुंदरपुर स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में संपत्ति के विवाद को लेकर चाचा और भतीजों में मारपीट हो गई। इस दौरान चार राउंड फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ और लाइसेंसी रिवाल्वर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पीड़ित चाचा की तहरीर पर भतीजे समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। चितईपुर थाना अंतर्गत सुंदरपुर स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी अशोक मिश्रा और उनके चाचा डॉक्टर रामप्रसाद मिश्रा के बीच पैतृक घर और जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है।

अचानक से बोला हमला
अशोक पुराने घर में रहते हैं और डॉक्टर रामप्रसाद घर के सामने ही पड़ी जमीन पर टीनशेड डालकर अपने बीच वाले बेटे अमित के साथ रहते हैं। जबकि परिजन करौंदी स्थित मकान में साथ रहते हैं। गुरुवार
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे बेटा अमित अपने दोस्त मिर्जापुर स्थित शुक्लाहा के रहने वाले अजय सिंह के साथ बैठा था। इस दौरान अमित का बड़ा भाई प्रवीण खाना लेकर पहुंचा।

आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे अशोक ने पास में रहने वाले अपने बहनोई जयप्रकाश नारायण उपाध्याय व भांजा दिवाकर, रत्नाकर, बहन सरोज व निशा, पत्नी वंदना और बेटी अंजली के संग मिलकर प्रवीण की पिटाई कर दी। प्रवीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर टीनशेड से बाहर निकले अमित और उसके दोस्त ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

भीड़ से घिरा देख भांजे ने चलाई गोली

सूचना पाकर पहुंचे अमित के छोटे भाई प्रशांत को भी मारा पीटा गया। आसपास के लोग जुटे तो भीड़ से घिरा देख भांजे दिवाकर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार राउंड हवाई फायरिंग की। संयोग रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। वहीं मारपीट में अमित (32), प्रशांत (28) और प्रवीण (38) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने घटनास्थल से दो खोखा और रिवाल्वर को कब्जे में लिया। डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय और एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पीड़ितों से जानकारी ली। चाचा डॉक्टर रामप्रसाद की तहरीर पर भतीजे अशोक मिश्रा, रिश्तेदार जयप्रकाश नारायण, दिवाकर उपाध्याय, रत्नाकर, निशा, सरोज, वंदना, अंजली के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

चार दिन पहले भी हुई थी मारपीट की घटना

मूल रूप से मिर्जापुर के जमालपुर निवासी इंद्रदेव मिश्रा बीएचयू में कार्यरत थे। उन्होंने विश्वकर्मा मोहल्ले में पौने दो बिस्वा का एक प्लाट खरीद कर घर बनवाया। उसके बाद सामने एक बिस्वा जमीन और खरीदी। इंद्रदेव के दो बेटों में रामसूरत बीएचयू में सेक्शन ऑफिसर थे, रिटायरमेंट के बाद उनका निधन हो गया।

उनके तीन बेटों में विजय शंकर, अशोक और रमाशंकर, चार बेटी में निशा और सरोज है। वहीं दो बेटियों की मौत हो चुकी है। विवाहित निशा और सरोज दोनों अधिवक्ता है। जबकि डॉक्टर रामप्रसाद के तीन बेटे प्रवीण, अमित और प्रशांत है।

पैतृृक संपत्ति को लेकर रामप्रसाद से जिला न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। रामप्रसाद करौंदी में घर बनवाकर रहते हैं। कुछ साल पहले कोर्ट द्वारा एक बिस्वा प्लाट पर उनको कब्जा मिला। बीते 28 नवंबर को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। रामप्रसाद की तहरीर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।  
विज्ञापन

पड़ोसियों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाया

तफ्तीश के लिए पहुंचे डीसीपी काशी से पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बब्बन राम ने बताया कि उनका बेटा मारपीट का वीडियो बना रहा था। सभी उसके घर में घुस रिवाल्वर दिखाकर जान से गोली मारने की धमकी दी। उनके घर के सामने अशोक जबरन अपनी ट्रैक्टर और ट्राली खड़ा किया है।
पढ़ेंः अमेरिका से गाजीपुर आए परिवार के चार लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा जाएगा स्वैब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें