फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: यूपी कॉलेज में 3500, हरिश्चंद्र में दाखिले के लिए 2500 आवेदन; इस कोर्स के लिए बढ़ रहे रुझान

Sat, 11 May 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सभी बोर्ड का 12वीं का परिणाम जारी होने के साथ ही शहर के प्रमुख कॉलेजों में एडमिशन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अलग- अलग कोर्स के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। इसी क्रम में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 2500 और यूपी कॉलेज में 3500 आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारहवीं के नतीजे जैसे-जैसे जारी हो रहे हैं, वैसे-वैसे जिले के कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कतार लंबी होती जा रही है। जिले के प्रमुख कॉलेजों में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लॉ और एग्रीकल्चर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए लगभग 2500 और उदय प्रताप कॉलेज में 3500 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं।

विज्ञापन


हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज जिले के पुराने महाविद्यालयों में से एक है। यहां यूजी की 2067 और पीजी की 500 मिलाकर कुल 2567 सीटें हैं। यहां 20 अप्रैल से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रमों में अब तक 2500 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर के मुताबिक कॉलेज के लॉ के स्नातक पाठ्यक्रम एलएलबी और कॉमर्स के पीजी पाठ्यक्रम एमकॉम में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का रुझान ज्यादा है। एलएलबी के लिए हर वर्ष 3000 के आसपास आवेदन आते हैं। इस बार अभी 1500 के करीब पहुंच गया है। लॉ फैकल्टी में यहां 320 सीटें हैं। सभी पाठ्यक्रमों का संचालन अब नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदय प्रताप कॉलेज में यूजी की 1991 और पीजी की 720 सीटें मिलाकर कुल 2711 सीटें हैं। यहां यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 31 मई तक रजिस्ट्रेशन किया जाना है। उसके बाद लेट फीस ली जाएगी। जुलाई में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है।

यहां बीएससी (ऑनर्स) कृषि और विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का रुझान ज्यादा रहता है। अब तक एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए 1500 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यूपी कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) कृषि की 165 सीटें हैं।

प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक यूजी-पीजी के लिए लगभग 3500 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में यूजी-पीजी की 1500 सीटों के लिए 13 अप्रैल से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि यहां अभी ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए हैं। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मिथलेश सिंह ने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया जून भर चलेगी। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें