फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में एक सितंबर से चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक(यूजी) और स्नातकोत्तर(पीजी) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक सितंबर से चलाई जाएंगी। छात्रों की सुविधा के लिए हाइब्रिड( ऑनलाइन और ऑफलाइन) माध्यम से चलने वाली कक्षाओं के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष नजर रखा जाएगा। साथ ही छात्रों को छात्रावास में कमरा भी आवंटित किया जाएगा, इससे उन्हें पढ़ाई में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से ही बीएचयू में कक्षाएं बंद चल रही हैं। साथ ही छात्रावासों में भी छात्रों को कमरा नहीं आवंटित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों, छात्रावास संरक्षकों एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में वर्तमान स्थितियों की समीक्षा की गई। इसमें एक सितंबर से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाओं के चलाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा छात्रावासों में एक कमरे में एक छात्र के आधार पर छात्रावास का आवंटन किया जाएगा, इससे सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके। बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. आनंद चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें