फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अस्सी घाट पर होली की मस्ती के बीच दो युवकों में मारपीट, ढोल पर नाचने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 04 Mar 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर एक बार फिर से मारपीट का मामला सामने आया। शनिवार शाम अस्सी घाट पर होली की मस्ती के बीच दो युवकों में मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी घाट पर एक बार फिर से मारपीट का मामला सामने आया। शनिवार शाम अस्सी घाट पर होली की मस्ती के बीच दो युवकों में मारपीट हो गई। इससे घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करा कर मामले को शांत कराया। युवकों की मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम युवकों का एक समूह ढोल लेकर अस्सी घाट पहुंचा। सभी होली की मस्ती में ढोल की थाप पर नाच रहे थे। देखते ही देखते कई और पर्यटक भी डांस करने लगे। इस दौरान डांस कर रहे दो युवकों में धक्कामुक्की के बाद कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

मारपीट शुरू होते ही ढोल बजना बंद हो गया और पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर युवकों को अलग कर मामले को शांत कराया। मारपीट की सूचना थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंची। लेकिन तब तक हंगामा करने वाले युवक भाग निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मारपीट की घटना

अस्सी घाट पर मारपीट की ये पहली घटना नही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बीते कुछ दिनों पूर्व टीका-चंदन लगाने वाले पंडों और युवकों में मारपीट का वीडियो सामने आया था। उससे पहले रैदासी पर्यटकों और चाय विक्रेता में मारपीट हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें