फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों का 13 मार्च से होगा संचालन, दो का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें दो ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के लिए संचालित होंगी। जबकि दो ट्रेनों का वाराणसी जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

बठिंडा से वाराणसी के लिए ट्रेन संख्या 04530-04529 आरक्षित होली स्पेशल रेलगाड़ी का सप्ताह में दो दिन संचालन होगा। ट्रेन 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात 09.05 बजे चलकर शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 14 से 21 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और रविवार को वाराणसी से रात नौ बजे चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल 11 से 20 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.00 बजे चलकर अगले दिन शाम 04.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्यचा 04051 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 12 से 21 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से शाम 06.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 01.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04066-04065 दिल्ली जंक्शन-पटना-दिल्ली जंक्शन एसी आरक्षित सुपरफास्ट गति शक्ति होली स्पेशल और ट्रेन संख्या 04076-04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर एसी आरक्षित सुपरफास्ट गति शक्ति होली स्पेशल का वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में ठहराव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें