फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : विजिलेंस की छापेमारी में दो टिकट दलाल गिरफ्तार, मोबाइल में मिला गिरोह का रिकार्ड

Sat, 04 May 2019 07:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रेलवे की विजिलेंस (CIB) टीम ने छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी कई दिनों से टिकट दलाली में लिप्त थे।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम वाराणसी के दरोगा अरविंद कुमार के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों में सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी शहजाद पुत्र अलाउद्दीन और सिधारी थाने के पल्हनी गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र अमरनाथ का नाम शामिल है।

दरोगा अरविंद कुमार के मुताबिक काफी दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दलालों का बोलबाला है। इनकी वजह से आमजन को काफी परेशानी होती है। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ आरक्षण केंद्र पर छापेमारी कर दिया।
विज्ञापन


विजिलेंस के इस छापेमारी की जानकारी आरपीएफ और जीआरपीएफ के लोगों को छापेमारी से कुछ ही देर पहले जानकारी हो सकी। मौके से शहजाद और राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी के दौरान इनके पास से आजमगढ़ से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी का दो तत्काल टिकट बरामद हुआ। जिसकी कीमत 8240 रुपये, टिकट के लिए भरा गया दो फार्म, तीन हजार 40 रुपये नगद और दो मोबाइल बरामद हुई। विजिलेंस के दरोगा के मुताबिक बरामद हुई दोनों मोबाइलों में पूरा डाटा रिकार्ड है।

जिसमें किस-किस लोगों को टिकट देना है, टिकट के बदले में किन-किन लोगों को हिस्सा देना आदि शामिल है। आरपीएफ आजमगढ़ थाने में इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया। साथ ही अन्य आरोपियों के विषय में जानकारी के लिए इन दोनों के मोबाइल का रिकार्ड खंगाला जा रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें