फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका में किया बंटवारा, बनारस में इस तरह से करेंगे रोड शो

Sat, 04 May 2019 07:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाई-बहन में बनारस का बंटवारा कर दिया है। कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्रों को विभाजित कर दिया गया है। प्रियंका को शहर और राहुल को गांव में रोड शो की तैयारियां चल रही है। 

विज्ञापन


प्रचार के लिए प्रचार समिति ने बनारस के ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और शहरी क्षेत्र में महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो का खाका बनाया है। साथ ही बड़े नेताओं की नुक्कड़ सभाओं के लिए स्थान निर्धारित कर शुक्रवार को पीसीसी को अवगत करा दिया है। 

प्रचार समिति के प्रभारी अनिल श्रीवास्तव अन्नू के मुताबिक लोकसभा क्षेत्र में छोटी और नुक्कड़ सभाओं पर अधिक जोर दिया गया। इसके लिए 67 स्थानों का चयन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे गए प्रस्ताव में दो रोड शो प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन


एक रोड शो लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से गोदौलिया, चौक, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा, चौकाघाट, नदेसर होते हुए कचहरी तक होगा। दूसरा रोड शो चांदपुर चौराहा से लोहता, जंसा से कपसेठी तक  प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची

समिति ने स्टार प्रचारकों की सूची भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी है। इसमें गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, पीएल पुनिया, राज बब्बर, भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, सुष्मिता देव, डॉ. संजय सिंह, प्रमोद तिवारी, नवजोत सिद्धू, संजय निरूपम, हार्दिक पटेल, रजनी पाटिल, शर्मिष्ठा मुखर्जी, रेणुका चौधरी, तारिक अनवर, श्रीप्रकाश जायसवाल, निर्मल खत्री, अनु टंडन, राशिद अल्वी, जितिन प्रसाद प्रमुख हैं। वहीं, मीडिया सेंटर के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला, पवन खेड़ा, रागिनी नायक और राजीव त्यागी की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें