अस्सी स्थित मारवाड़ी सेवा संघ के भोजनालय के भंडारी नीलकंठ तिवारी की हत्या मामले में शुक्रवार को उसके उसके जीजा कमलेश कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना को पुलिस संकटमोचन तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसी मामले में वांछित नीलकंठ के एक अन्य जीजा गणेश को शाम को सुंदरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। नीलकंठ तिवारी की क्षतविक्षत शव लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर में सड़क किनारे बीते छह मार्च को बरामद हुआ था।
उसकी मां ननकी देवी का आरोप था कि पांच मार्च की रात नीलकंठ को कचहरी का कागजात देने के बहाने उसके जीजा मिर्जापुर के अदलहाट के काशीपुरा निवासी कमलेश और नरिया निवासी गणेश ने बुलाया था।