कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी गांव निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ़ टिल्लू (30) ने पारिवारिक कलश से उबकर ट्रेन के सामने कूद जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जितेंद्र शराबी था। आए दिन परिवार के साथ विवाद करता था। शुक्रवार को सुबह घर से उठकर रघुनाथपुर गांव के सामने पहुंचा, जहां भदोही की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और लोगों ने उसकी पहचान की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता है। घटना के बाद पत्नी सुषमा रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बढ़ई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।