बैठक से पूर्व मुख्य सचिव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के उपरांत होटल ताज में इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स तथा यशोदा हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार स्वास्थ्य और कल्याण को आगे बढ़ाना: मानसिक स्वास्थ्य में अंतर को पाटना, गैर संचारी रोग और ऑस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता में भाग लेते हुए रोग से निरोग की बात कही गई।
उन्होंने महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या पर बात रखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश द्वारा हासिल किए गए आंकड़ों को रखते हुए कहा गया कि प्रदेश में पांच करोड़ दस लाख लोगों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया है। प्रदेश में 27000 से ज्यादा आरोग्य मंदिर का निर्माण किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के पांच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य पर बोलते हुए भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश के रोल की भी बात कही। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पहले सातवीं अर्थव्यवस्था हुआ करता था जो आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा पहली अर्थव्यवस्था बनने को कटिबद्ध है।
कहा कि हमें बीमारी न होने पाए इस दिशा में लगातार प्रयास करना है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में योग तथा व्यायाम को अपनाने हेतु भी प्रेरित किया। मुख्य सचिव द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवास में सभी से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने हेतु भी कहा गया।