फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचे दो यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका, पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 26 Jun 2021 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi airport - फोटो : varanasi airport
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को दो यात्री विस्तारा एयरलाइंस से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। जब यात्री एयरलाइंस काउंटर पर अपना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखा कर बोर्डिंग पास लेने के लिए गए तो कर्मियों को इनपर संदेह हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने प्रबंधक को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार शाम को विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके 622 से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट पर संदेह होने पर यात्रा से रोक दिया गया। प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना सीआईएसफ को दी।

जिस पर सीआईएसफ ने तत्काल स्थानीय पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके पुलिस दोनों यात्रियों से पूछताछ करते हुए दो दुकानदारों को भी हिरासत में लिया है। विस्तारा का विमान यूके 622 वाराणसी एयरपोर्ट से शाम 4:10 बजे उड़ान भर कर मुंबई एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें