गोली धरवारकला निवासी दूल्हे के चचेरे भाई रोशन यादव(20) को जा लगी और खून से लथपथ हो छटपटाने लगा। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम दे हमलावर वहां से फरार हो गए। जबकि नाच-गाना सुन रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए।
उधर बारातियों में भी अफरा-तफरी मची रही। वारदात के बाद ज्यादातर लोग वहां से घर लौट गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे प्रकरण की छानबीन की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दिया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान गोली चलने से रोशन यादव की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।