फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के एयरपोर्ट पर मिले दो लावारिस बैग, टैक्सी चालक ने सीआईएसएफ को दी सूचना

Thu, 28 Feb 2019 07:58 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बैग की जांच करती सीआईएसएफ की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा की पार्किंग में गुरुवार की शाम मिले दो लावारिस बैग से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की जांच में मिले सकारात्मक संकेत ने सबकी धड़कनें बढ़ा दीं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बाबतपुर एयरपोर्ट पर मिले दो लावारिस बैग से हड़कंप मच गया। प्रीपेड टैक्सी चालक विनोद ने लावारिस बैग होने की सूचना सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को दी। हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने डॉग स्क्वायड को सूचित किया।

जांच के दौरान डॉग स्क्वायड को सकारात्मक संकेत मिले। इससे लोग सकते में आ गए। तुरंत ही बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची और लावारिस सामान के आसपास 100 मीटर तक का एरिया खाली कराया गया। इस दौरान सीआईएसएफ जवानों ने घेरा बनाया।
विज्ञापन


एडवांस उपकरणों से दोनों सामानों की जांच की गई। इसमें किसी प्रकार के विस्फोटक न होने के संकेत मिले। सभी औपचारिकताओं के बाद बैग एयरपोर्ट अथॉरिटी के कार्यालय में जमा कराया गया। 

विज्ञापन

कर्नाटक के युवक ने मानी अपनी गलती

थोड़ी देर बाद ही कर्नाटक निवासी रामचंद्रन पहुंचे और उन्होंने बताया कि वे बेंगलुरु से 14 यात्रियों संग इंडिगो के विमान से दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे थे। पार्किंग एरिया में वाहन में सभी बैग रखने के बाद दो बैग गलती से भूल गए और वाराणसी शहर रवाना हो गए। भेलूपुर जैन मंदिर पहुंचे तो दो सामान गायब देख परेशान हो गए। वापस एयरपोर्ट पहुंचे यात्री ने अपनी गलती मानते हुए बैग लिया।

इस बारे में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि पार्किंग एरिया में ट्राली पर रखा दो लावारिस बैग मिला था। इसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री न मिलने पर बैग टर्मिनल मैनजर के ऑफिस में जमा करा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें