फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Crisis: एयरपोर्ट से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द, तीन उड़ानें रहीं लेट; 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 13 Dec 2025 06:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से विमान रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, इंडिगो के अधिकारियों ने मुआवजे का भी एलान किया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Babatpur Airport Varanasi: इंडिगो की ओर से शुक्रवार को दो विमान रद्द रहे, जबकि तीन अन्य विमान देरी से पहुंचे। हालांकि पहले की तुलना में इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने की संख्या में कमी आई है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो की दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली की उड़ान संख्या 6ई 6258 और 6ई 2231 और बंगलूरू–वाराणसी–बंगलूरू की उड़ान संख्या 6ई 185 और 6ई 353 रद्द की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1223 दिल्ली से वाराणसी 23 मिनट, एयर इंडिया का विमान एआई 9827 दिल्ली से वाराणसी 21 मिनट और इंडिगो का विमान 6ई 2771 गाजियाबाद से वाराणसी 1 घंटा 2 मिनट की देरी से पहुंचा।

करीब 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
इंडिगो के अधिकारियों के अनुसार, मुआवजे को लेकर दिल्ली में विचार-विमर्श चल रहा है। डीजीसीए और सरकार के निर्णय के बाद ही मुआवजे की राशि तय होगी। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द होने के बाद प्रभावित यात्रियों का डेटा तैयार किया जा रहा है और इसकी सूची दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि करीब 1,000 यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, यह अंतिम संख्या नहीं है और इसमें वृद्धि या कमी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- इंडिगो को 10 हजार नहीं प्रति यात्री एक लाख रुपये देने चाहिए
चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने इंडिगो की घटना को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंडिगो की घटना के लिए इंडिगो को नहीं बल्कि सरकार को माफी मांगनी चाहिए। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इंडिगो की घटना में यात्रियों को 10 हजार की बजाय एक लाख रुपये देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंडिगो की लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कहा कि इसके लिए इंडिगो के साथ सरकार को भी माफी मांगनी चाहिए। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इंडिगो की लापरवाही के लिए सरकार की लापरवाही भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इंडिगो की घटना की जांच करे और दोषियों को सजा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें