श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुए नवाचार शुरू
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास चिकित्सालयों एवं संस्कृत विद्यालयों के लिए भोजन व्यवस्था, काशीवासीयों के लिए अलग से प्रवेश मार्ग, विदेशी अंशदान (विनियम) अधिनियम के तहत विदेश में बैठे दर्शनार्थियों के दान सीधे मंदिर न्यास के खाते में जमा करने, वर्चुअल दर्शन, पांचों आरतियों अनुभव वर्चुअल देखने, श्रावण मास, महाशिवरात्रि व विशिष्ट पर्वों पर धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा से स्वागत, धाम को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल, एकीकृत सात्विक प्रसाद निर्माण एवं विक्रय व्यवस्था, धाम में वृद्ध, दिव्यांग, अशक्त व बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं, होली, श्री विश्वेश्वर के धाम से भगवान लड्डु गोपाल के लिए पारस्परिक भेंट का आदान-प्रदान, श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग एवं श्रीरामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग के बीच जलाभिषेक के लिए पवित्र तीर्थ जल के पारस्परिक आदान-प्रदान आदि शुरू हुए हैं। सांसद संस्कृत प्रतियोगिता, संस्कृत शिक्षा संवर्धन,श्री नंदीश्वर पूजा, चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में सिद्धपीठ देवी मंदिरों में वस्त्र व श्रृंगार सामग्री भेजने, देव विग्रह का पूजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गंगा सप्तमी, गंगा दशहरा, बैकुंठ चतुर्दशी, सीता नवमी, राधा अष्टमी आदि पर्वों पर विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए हैं।