फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 412 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही पिछले कुछ दिनों में धीमी हुई है। लेकिन रविवार को बीएचयू में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को 411 नए मरीज ही मिले। नए संक्रमित मरीजों में 135 महिलाएं, बरेका में आरपीएफ जवान समेत 30 लोग और 20 बच्चे भी शामिल हैं। गौरतलब है कि करीब 21 से 23 जनवरी के बीच कोरोना से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 6393 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, बिहार सहित अन्य जगहों से यात्रा कर आने वाले 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बीएचयू में चिकित्सक, छात्र, बिजनेसमैन की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। रविवार को कुल चार नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले 563 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया, अस्पताल में भर्ती तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिन दो मरीजों की मौत हुई उसमें चौकाघाट निवासी 56 वर्षीय पुरुष को किडनी में संक्रमण के साथ ही कोरोना संक्रमण था, जबकि मंडुवाडीह के कृष्णापुरी कालोनी निवासी 83 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित होने के साथ ही हार्ट अटैक भी आया था। अब कुल 9043 मरीजों में 5343 के डिस्चार्ज, तीन की मौत के बाद अब 3697 सक्रिय मरीज हैं।
रिकवरी रेट 50 के पार, थोड़ा और सतर्क होने की दरकार
-कोरोना की तीसरी लहर में छह से दस प्रतिशत के बीच है संक्रमण दर
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर छह से दस प्रतिशत के बीच है। जबकि मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने की वजह से रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। इस समय रिकवरी रेट भी 50 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। चिकित्सकों के अनुसार दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में संक्रमित होने वाले मरीजों में बस एक से दो प्रतिशत लोगों को ही अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 3697 एक्टिव केस हैं, इसमें अस्पताल में केवल 23 मरीज ही भर्ती है। इस तरह 3674 मरीज होम आईसोलेशन में रह रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के नियमानुसार होम आईसोलेशन में स्वस्थ होने वालों की संख्या भी इधर कुछ बढ़ी है। यही कारण है कि रिकवरी रेट में भी दिन प्रतिदिन सुधार होता जा रहा है। इस बीच
एक नजर में आंकड़ा
तारीख मरीज संक्रमण दर रिकवरी रेट
23 जनवरी 411 6.43 59.08
22 जनवरी 512 9.81 55.34
21 जनवरी 624 8.54 52.19
20 जनवरी 518 7.09 48.39
19 जनवरी 634 7.93 40.51
18 जनवरी 629 7.65 28.44
नोट- संक्रमण दर और रिकवरी रेट प्रतिशत में है।
फोटो...
रोडवेज बस अड्डे पर नहीं हुई कोरोना जांच
वाराणसी। कैंट स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर रविवार को कोरोना जांच होती नहीं दिखी। जांच के लिए बनाया गया काउंटर खाली दिखा। यात्री परिसर से बिना जांच के आते जाते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें