फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शृंगेरी मठ में दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का आगाज, लगाई गई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शृंगेरी मठ में रविवार को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। विश्व मांगल्य सभा की ओर से काशी प्रांत अधिवेशन के पहले दिन संस्कार समागम हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई।प्रदर्शनी का विषय 6 भ अर्थात भाषा, भूषा, भोजन, भवन, भ्रमण, भजन रखा गया था। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्व मांगल्य सभा के संस्थापक स्वामी जितेंद्र नाथ महाराज ने की।
विज्ञापन

पहले सत्र में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत शर्मा, विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा खंडेलवाल, ब्रह्मराष्ट्रम एकम के सचिंद्रनाथ, विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नलिनी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका शुक्ला, विश्व मंगल सभा काशी प्रांत की अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभा सिंह, वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शन प्रशांत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा ने अपने विचार रखे। पहले सत्र का संचालन डॉ. भारती मिश्रा और किरण गोरे ने किया।
दूसरे सत्र में युगानुकूल मातृत्व पर प्रो. चंद्रकला पाडिया ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्वमांगल्य सभा के मार्गदर्शक प्रशांत ने कहा कि आज की स्त्री भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करते हुए आधुनिक विज्ञान को अंगीकार करते हुए परिवार के साथ साथ समाज और देश का भी नेतृत्व कर रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। तीसरे सत्र में मातृ संगठन की आवश्यकता विषय का प्रवर्तन काशी प्रांत अध्यक्ष डा. आनंद प्रभा सिंह ने किया। विषय की विस्तृत जानकारी अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि मातृ संगठन समाज की मातृ शक्ति को सुसंगठित करके सुदृढ़ मातृत्व को विकसित करने में योगदान दे सकती हैं। क्योंकि सुदृढ़ मातृत्व ही समाज में सुसंस्कृत पीढ़ी का निर्माण करके भविष्य के भारत की आधारशिला रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें