फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रियांशी-रिया के खेल से एलबीएस ने यूनाइटेड को 20-15 से हरा फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान ने रविवार को जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान (एलबीएस) ने रविवार को जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में यूनाइटेड क्लब को 20-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलबीएस के खिलाड़ियों ने खेल शुरू होते ही आक्रमण तेज कर दिया। पहले हाफ में प्रियांशी सिंह और रिया राजभर ने एक-एक शानदार ट्राई कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में यूनाइटेड क्लब की दीपा और पायल पटेल ने मजबूत डिफेंस और स्क्रम के जरिए वापसी का प्रयास किया, लेकिन एलबीएस की साक्षी राय और श्रेया पाल की बेहतरीन पासिंग और टैकल के कारण टीम के स्कोर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ सका। मैच समाप्ति की लंबी सीटी बजने तक एलबीएस की टीम 20-15 से आगे रही और इसी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें