प्रकरण को लेकर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर खानापूर्ति कर दी। उसके बाद आरोपियों ने दो बार उनके घर पर हमला किया। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की। दोनों आरोपियों के कहने पर शनिवार की रात दो युवक उनकी स्कूटी पर बम फेंक कर भाग निकले।
इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दो युवकों ने सुतली बम फेंका था। सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से दो युवकों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है।