पुलिस कस्टडी में राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराते समय चोर के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उधर, 24 घंटे बाद भी पुलिस चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने बाइक चोर नेहाल उर्फ वीरू को मय बाइक गिरफ्तार किया था। मुकदमा पंजीकृत कर दो पुलिस कर्मियों दुर्गविजय और अरुण के साथ उसे मेडिकल मुआयना के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भेजा गया था। इसी बीच चोर मौका पाकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश की गई लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका।
स कर्मियों की अलग-अलग टोली बनाकर रेलवे स्टेशन और विभिन्न टैक्सी स्टैंडों समेत अन्य जगहों पर तलाश के बाद भी फरार चोर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उधर मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट तलब करने के बाद अफसरों की क्लास ली और दोनों पुलिस कर्मियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
सीओ अजय कुमार ने बताया कि चोर के खिलाफ तो पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका था। दोनों लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही फरार चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।