फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद आया फैसला: वाराणसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के हत्याकांड मामले में दो आरोपी बरी

Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आठ दिसंबर 2004 को भाजपा नेता की हत्या हुई थी। विशेष न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए गुरुवार को बरी कर दिया। 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कशेरा हत्याकांड मामले में आरोपी शिवदयाल सिंह और अमित पाठक को वाराणसी में विशेष न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए गुरुवार को बरी कर दिया। एक अन्य आरोपी पूर्व पार्षद संजय सिंह डॉक्टर की मौत हो गई है। घटना के सत्रह साल बाद मामले में अहम फैसला आया है।

विज्ञापन


आरोपी के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह और अनुज यादव के मुताबिक वादी विष्णु प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनका छोटा भाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कशेरा 8 दिसंबर 2004 को भाजपा की मीटिंग में गया था। रात में उसके भाई को गोली मार दी गई। बीएचयू अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मामले की विवेचना सीबीसीआईडी ने की और कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण में राधाकृष्ण मंदिर के किरायेदारी विवाद में हत्या की रंजिश बताई गई अदालत में आरोप सिद्ध नही होने पर संदेह का लाभ देते हुए आरोपियों को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें