मिर्जापुर के समसपुर में दुर्घटना, भाग निकले ट्रक चालक और खलासी
- फोटो : facebook
मिर्जापुर जिले के समसपुर में सोमवार के ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में गया। हादसे में ऑटोरिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित चुनार ऑटोरिक्शा स्टैंड से सवारियों को बैठाकर ऑटो चालक सोमवार की दोपहर मिर्जापुर जा रहा था। करीब साढ़े बारह बजे समसपुर सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने ऑटो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया।
ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के बोर्ड में घुस गया। हादसे में आटोरिक्शा पर सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र चुनार पहुंचाया गया।
यहां गंभीर रूप से घायल शिव शंकर गिरि (45) निवासी कोठी लालगंज मिर्जापुर और शिल्पा (10) पुत्री चिरंजीव निवासी कुदारन थाना अहरौरा की मौत हो गई। 10 घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक व खलासी भाग निकले।