ऐसे में भागने के चक्कर में चालक ने इसी पुल पर वाहन चढ़ा दिया। जबकि बारिश के बाद नदी के बहाव के लिए पुल को बीच से काट दिया गया। चालक जैसे ही पुल पर आगे बढ़ा आगे रास्ता ब्लॉक होने पर अचानक ब्रेक लेते ही वाहन नदी में पलट गया। जिसमें 20 मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक सहित दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
बच गया बड़ा हादसा, बोर्ड न लगने से आक्रोश
पूरी तरह आवागमन बंद हो चुके इस पुल पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। कारण कि जिस पुल पर चालक पुलिस से बचने के लिए घुसा था उसी पुल पर सुबह युवक और छोटे बच्चे भी रोजाना की तरह खेल रहे थे। सयोग अच्छा रहा कि खेलने वाले इसकी जद में नही आए और लोग बाल-बाल बच गए।
वहीं पुल पर आवगमन बंद होने के बाद एनएचएआई की ओर से बंद होने का कोई बोर्ड नहीं लगाने से स्थानीय लोगों और खेलने वाले युवाओं में आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द पुल के बंद होने का बोर्ड लगाने और पुल के रास्ते पर बोल्डर रखने की मांग उठाई है।