फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन वाहनों को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व सुंदरी पुल के पास रविवार की रात एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, राहगीरों ने जब देखा कि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक नशे में धुत है तो उसकी जमकर पिटाई की। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे करा कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अमनी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक गोलू यादव ने बताया कि वह श्रद्धालुओं को लेकर सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर आया था। वह श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था। हाईवे की एक लेन से दूसरी लेन पर जाने के लिए वह गलत दिशा में ट्रैक्टर चला रहा था। विश्व सुंदरी पुल के समीप चंदौली से रोहनिया की ओर जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो पहिये निकल गए। ट्रॉली में सवार 20 से ज्यादा लोगों ने कूद किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद ट्रक ने भूसा लाद कर चंदौली से रोहनिया की ओर जा रहे डीसीएम ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर से डीसीएम ट्रक पलट गया और उसके चालक व खलासी शीशा तोड़ कर किसी तरह से बाहर निकले। इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार रामनगर क्षेत्र निवासी रजत को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रजत डिवाइडर पर जा गिरा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें