उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ट्रक व मारूति वैन की टक्कर में चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पिठाईच गांव से बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के राकोपुर जा रही थी। सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर मारूति वैन से टक्कर हो गई। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अमदौर निवासी (चालक) शिव कुमार चौहान(35) और पिठाईच निवासी रामेश्वर राजभर(50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायलों में महाबीर प्रसाद(33) पुत्र शिवजी राजभर की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पिन्टू तिवारी(35), मंगलदेव राजभर(65), परशुराम राजभर(50), अनील राजभर(28), धीरेन्द्र राजभर(52) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।