नमामि गंगे ने आदिकेशव घाट पर गंगा आरती कर मां गंगा से मोक्ष की कामना की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। किशोर रोटी बैंक की ओर से अस्सी घाट पर मां हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की प्रबंधक निहारिका ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान महिला मोर्चा महामना मंडल की अध्यक्ष साक्षी ने कहा कि मां हीराबा का जीवन प्रेरणास्त्रोत हैं।
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से मलदहिया चौराहे पर क्लब के सदस्य ने पीएम मोदी के माता हीराबेन को श्रद्धांजलि दी। संस्था के धर्मेंद्र गोयल, दीपक अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, सुजीत केसरी कहा कि हीराबेन ने देश को यशस्वी प्रधानमंत्री दिया है। वह सादगी, त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।
प्रणाम वंदेमातरम समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गोदौलिया स्थित मुक्ति भवन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसके अलावा वाराणसी व्यापार मंडल, काशी गुजराती समाज ट्रस्ट और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर शोक जताया। अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव और संचालन सचिव विनोद कुमार मिश्रा ने किया।