फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे पर BJP नेता ने चढ़ाए अकीदत के फूल, संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Aug 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने बुधवार को वाराणसी में शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुण्यतिथि पर नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाई के बादशाह उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 18वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें अकीदत पेश की गई। इस दौरान भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने बिस्मिल्लाह खान को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेता यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके अलावा शहनाई के बादशाह के चाहने वालों ने मकबरे पर गुलपोशी कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश किया। पुण्यतिथि पर कुरानख्वानी के साथ हनुमान चालीसा का भी पाठ हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान फाउंडेशन के बैनर तले दरगाहे फातमान स्थित उनके मकबरे पर सुबह 11 बजे से अकीदत पेश करने का सिलसिला शुरू हुआ। उस्ताद की पुण्यतिथि पर उनके मुरीद कलाकार और संगीत प्रेमी भी पहुंचे।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें