शहीद राजेश यादव को उनके ग्राम सभा में भूतपूर्व सैनिक समाज ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। गांव वालों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सेना में राजेश यादव जैसे वीर सपूत की जरूरत है।
दानगंज चोलापुर के उद्योरामपुर के रहने वाले शहीद राजेश यादव को उनके ग्राम सभा में भूतपूर्व सैनिक समाज ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अपने वीरता को लेकर शहीद होने वाले राजेश यादव को लोगों ने याद किया। लोगों ने कहा कि देश की सेवा के लिए राजेश यादव बलिदान हो गए उनकी बलिदानी को देश याद करेगा।
विज्ञापन
आज सेना में राजेश यादव जैसे वीर सपूत की जरूरत है श्रद्धांजलि सभा के बाद क्षेत्रीय गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस दौरान सेना मेडल प्राप्त रामसेवक यादव, सेना के रिटार्यड सूबेदार पुनवासी रामनायक राम दयाल सिंह, पूर्व सैनिक समाज सेवा ट्रस्ट के सदस्य संजय यादव राजेश यादव बच्चा राम यादव, बाबूलाल पाल सियाराम पाल हरिशंकर यादव समेत पूर्व ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।