फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरपोर्ट पर जवान को दी गई श्रद्धांजलि, आज पार्थिव शरीर जाएगा मऊ के पैतृक गांव

Sat, 27 Feb 2021 01:02 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
जवान को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्मी जवान गणेश यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम एयर इंडिया के विमान से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मऊ के थलईपुर के चकरा गांव निवासी जवान के पार्थिव शरीर को 39 जीटीसी ले जाया गया। शनिवार सुबह सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर मऊ रवाना होंगे। भारतीय सेना में हवलदार गणेश यादव (34) की बुधवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया था।  

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मौजूद सेना अधिकारियों के अनुसार 285 मीडियम रेजिमेंट कोर में भर्ती गणेश यादव 34 वर्ष की तैनाती लेह में थी। जवान परिवार में बूढ़े पिता विश्वनाथ यादव, पत्नी, पुत्री आसमा (10), पुत्र आकाश (7), छोटा भाई राजेश है। नवंबर माह में ही छुट्टी पूरी कर गणेश ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर तहसीलदार रामनाथ, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश सहित 39 जीटीसी के सेना अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें