फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में किन्नर की हत्या: पांच दिन से था लापता, अब कुएं में मिला शव; किन्नरों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Wed, 18 Sep 2024 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह किन्नर की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने को लेकर किन्नर समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग व किन्नर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलोरी गांव में बुधवार की सुबह एक कुएं में लाश मिली। आशंका है कि हत्या कर शव फेंका गया था। घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चंदन पटले उर्फ चांदनी (21) पुत्र राजबन पटेल निवासी बच्छाव (रोहनिया) 14 सितंबर से लापता था। घर से नाच गाना के प्रोग्राम में जाने लिए कह कर गया था। बुधवार को लापता किन्नर की लाश पिलोरी गांव के ईंट भट्ठे के समीप खेत में कुएं में ग्रामीणों द्वारा देखा गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं से बदबू आ रही थी। इस पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पास जाकर देखा तो शव पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कछवा बाजार पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे आलाधिकारी समेत मिर्जापुर पुलिस भी पहुंची। कुएं में मिली लाश वाराणसी बॉर्डर में होने के कारण मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर मिर्जामुराद पुलिस के साथ पहुंचे एडीसीपी अकाश पटेल ने कुएं से शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। मृतक के हाथ में चंदन नाम का टैटू था, जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त हुई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता व भाई ने बताया कि चार दिन पूर्व शहनाज नाम का किन्नर ने एक प्रोग्राम में जाने के लिए कह कर रखौना स्थित रिंग रोड के पास से उसको ऑटो में बैठा कर ले गया था। उसके बाद से ही भाई लापता था। जिसका मुकदमा कछवा बाजार थाने में पंजीकृत है। इस घटना से किन्नर समाज के काफी संख्या में पहुंचे किन्नरों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

मिर्जामुराद बाजार में किन्नरों ने सड़क जाम कर किया हंगामा 

किन्नरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कुएं में किन्नर के शव मिलने के संबंध में परिजन के साथ 12 से अधिक की संख्या में पहुंचे किन्नरों ने मिर्जामुराद बाजार में चक्का जाम कर दिया। हंगामा काटते हुए पथराव करने लगे। बाजार की दुकानें बंद कराने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस के काफी समझाने बुझाने पर भी किन्नर मानने को तैयार नहीं थे। काफी प्रयास के बाद किन्नरों को शांत कराते हुए यातायात बहाल कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें