फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Wed, 18 Aug 2021 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इस दौरान अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षा गार्डों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन आग की उठती लपटों पर काबू नहीं मिला। लोगों ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में दो दिन पहले से शॉर्टसर्किट हो रहा था।
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट इलाके में स्थित त्रिदेव धाम अपार्टमेंट में लगे 600 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शॉर्ट सर्किट होते ही आग काफी तेजी से फैलने लगी।

विज्ञापन


इस दौरान अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षा गार्डों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन आग की उठती लपटों पर काबू नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

इस दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घर से बाहर निकल गए। त्रिदेव धाम अपार्टमेंट में करीब 90 परिवार रहते हैं। मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में दो दिन पहले से शॉर्टसर्किट हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें