फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रयागराज-बनारस के बीच 130 किमी की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, जानें- कब होगी शुरूआत

Fri, 10 May 2024 08:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: इस रूट के तमाम स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग आदि का भी काम होना है। यह काम पूरा होते ही इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। 
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के मिशन रफ्तार के तहत प्रयागराज से बनारस के बीच इसी वर्ष ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। अभी इस रूट पर वंदे भारत आदि ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा ही है। रेलवे अफसरों का कहना है कि यहां 130 की रफ्तार के लिए आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। अगस्त 24 तक संबंधित सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से रामबाग होते हुए बनारस जाने वाला रेलमार्ग पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधीन है। इस रेल मार्ग का बनारस से झूंसी तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण हो चुका है। अब झूंसी से प्रयागराज जंक्शन के बीच यह दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दोहरीकरण मार्ग के तहत गंगा पर रेल विकास निगम पुल का भी निर्माण कर रहा है। अब पुल पर रेल पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। 

इसके अलावा दारागंज से प्रयागराज रामबाग होते हुए जंक्शन तक भी दोहरीकरण के लिए समतलीकरण आदि का भी कार्य चल रहा है। यह कार्य अगले दो माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभी इस रूट पर वंदे भारत, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रतिघंटा ही है। 130 किमी की अधिकतम रफ्तार होने के बाद वंदे भारत प्रयागराज से वाराणसी कैंट पहुंचने में महज सवा घंटे का ही वक्त लेगी। अभी वंदे भारत यह दूरी डेढ़ घंटे में तय करती है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा करने के लिए कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष यह कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें