फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों-बसों में खचाखच भीड़: कोच में सीट पर जगह नहीं, गलियारे में करना पड़ा सफर; घर आने की मशक्कत

Thu, 05 Mar 2026 12:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi: त्योहार पर दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों और शहरों से बनारस आने वालों की काफी भीड़ रही। उन्हें अपने घर पहुंचने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह आरपीएफ तैनात रही।
विज्ञापन
बसों में यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: होली पर घर आने के लिए किसी ने दिल्ली तो किसी ने मुंबई से ट्रेन पकड़ी थी। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। इसके बाद भी जगह नहीं मिल पा रही है। दिल्ली, मुंबई, बिहार समेत कई जगहों से आने वाली ट्रेनों में कोच में सीट पर बैठने की जगह नहीं मिली तो बहुत से लोगों को गलियारे में बैठकर ही सफर तय करना पड़ा। देर रात तक इस तरह की स्थिति ट्रेनों के जनरल के साथ ही स्लीपर कोच की रही। 

विज्ञापन


होली पर लोग अपने घरों तक पहुंच सकें। इसके लिए रेलवे की ओर से पिछले 10 दिन से दिल्ली, मुंबई, पटना, गया के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाई गई है। इधर तीन दिन से भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, लोकमान्य तिलक (मुंबई), रांची, देहरादून, मुरादाबाद आदि जगह से आने वाली ट्रेनें भरी रही। 

इधर सटेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के आने के बाद भीड़ नियंत्रण को लेकर फुटओवरब्रिज से लेकर एस्केलेटर से उतरते समय सावधानी बरतने का अनाउंसमेंट होता रहा। जगह-जगह आरपीएफ तैनात रही। उधर, बनारस रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भी भीड़ दिखी। यहां प्लेटफाॅर्म से लेकर बाहर तक रेल कर्मचारियों के साथ ही आरपीएफ जवान भी तैनात रहे। 

विज्ञापन

होली बाद वापसी होगी आसान, चलेंगी स्पेशल ट्रेन : रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के रेल प्रशासन के फैसले से होली के बाद काम पर वापस जाने वालों को थोड़ी राहत होगी। इसमें 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी का संचालन आजमगढ़ से 7 और 14 मार्च, बांद्रा टर्मिनस से 9 और 16 मार्च तक होगा। 

इसमें 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली शनिवार को 7 और 14 मार्च को आजमगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन मऊ, दुल्लहपुर, औड़िहार होते हुए वाराणसी स्टेशन पर आधी रात बाद 2.25 बजे पहुंचेगी। यहां से बनारस स्टेशन 2.45 बजे, ज्ञानपुर रोड 3.47 बजे से चलकर 5.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 

तीसरे दिन यह ट्रेन बड़ोदरा, सूरत होते हुए सुबह 8.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 9 और 16 मार्च सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों पर होते हुए दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर शाम 3.50 बजे और वाराणसी स्टेशन पर 4.10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आजमगढ़ रात 8.10 पर आएगी।

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बनी सहारा, पूर्वांचल के लिए चल रहीं 137 बसें
होली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति को देख रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल लौटने वाले लाखों प्रवासियों के लिए विभाग की ओर से 137 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। दिल्ली से वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। 

पहले से चल रही 233 बसों के साथ अतिरिक्त बसें जुड़ जाने से यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज ने मुख्य रूप से उन जिलों को फोकस किया है जहां यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इनमें वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, जौनपुर, भदोही और चंदौली में सबसे अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ, शक्तिनगर, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे आंतरिक मार्गों पर भी फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को सहूलियत हो रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वाराणसी कैंट और चौकाघाट जैसे बड़े बस अड्डों पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। दलालों पर लगाम कसने के लिए सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। 

लंबी दूरी की सभी बसों की फिटनेस जांच पूरी हो चुकी है। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अंतराल पर विश्राम लें ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने कहा कि यात्रियों की संख्या को देख बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। प्राथमिकता है कि होली पर घर जाने वाला कोई भी यात्री बस अड्डे पर परेशान न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें