फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: बहराइच इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी; यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Sun, 22 Sep 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें रद्द की गई हैं। शाहगंज जंक्शन और जफराबाद सेक्शन में यार्ड रिमाडलिंग के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और बाराबंकी-अयोध्या, अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य दो से पांच अक्तूबर होगा। इसके कारण लखनऊ मंडल से गुजरने वाली बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 14017/14018 सद्भावना एक्सप्रेस (अयोध्या छावनी के रास्ते), 22 से छह अक्तूबर तक 14213/14214 बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 27 से 30 सितंबर तक 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष ट्रेन, 23 से पांच अक्तूबर तक 05167/05168 बलिया-शाहगंज पैसेंजर और 05171/05172 बलिया-शाहगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

वहीं, 22 सितंबर से 4 अक्तूबर तक 13307/13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस और 13009/13019 दून एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी कैंट-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें