हादसे में आठ वर्षीय सुंदरी गंभीर रूप से घायल हो गई और वाहन के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और टोटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मां सुमन, जो दिव्यांग बताई जा रही हैं, सहित अन्य सवारियां भी घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल हो गया।
थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद टोटो वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क पर मोड़ काफी तीखा है और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी, हालांकि उस घटना में चालक बाल-बाल बच गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।