फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके गई तो टावर पर चढ़ा पति: घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस भी पहुंची; जमीन से जुड़ा है मामला

Thu, 02 Apr 2026 08:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत कर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद आखिरकार अजय मौर्य को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
मानसिक तनाव में आकर टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत पलहीपट्टी चौराहे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाला युवक पारिवारिक विवाद और पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक रूप से आहत था। इसी नाराजगी में वह पलहीपट्टी चौराहे के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

युवक की पहचान अजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है, जो चोलापुर के भटौली गांव का निवासी है। वह अपने पिता सुभाष प्रसाद मौर्य, माता हीरामनी देवी और बड़े भाई विजय कुमार मौर्य के साथ रहता है। अजय की पत्नी राधा मौर्या पेशे से नर्स है और वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। परिजनों के अनुसार, अजय एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह अजय रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि वह घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। यह खबर मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अजय के पिता सुभाष प्रसाद मौर्य ने बताया कि अजय जमीन बेचकर पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। उसकी पत्नी भी जमीन बेचने का विरोध कर रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

कार्यवाहक थाना प्रभारी चोलापुर अवनीश मिश्रा ने बताया कि युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले के समाधान का प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें