फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मछलियों को चारा खिलाकर मनाया गया ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन, उठी भारत रत्न देने की मांग

Fri, 11 Dec 2020 07:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लंबी उम्र की कामना करते डर्बीशायर क्लब के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डर्बीशायर क्लब ने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया। वाराणसी के पितरकुंडा तालाब पर मछलियों को चारा खिलाकर दुआख्वानी की गई। इस दौरान सरकार से दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को डर्बीशायर क्लब की ओर से अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के 98वें जन्मदिन के अवसर पर शकील अहमद जादूगर की अध्यक्षता में दुआख्वानी की गई। शकील अहमद ने कहा कि इन दिनों दिलीप साहब की तबीयत नासाज चल रही है इसलिए डर्बीशायर क्लब ने दिलीप साहब के 98 वें जन्मदिन पर पितरकुंडा पोखरी में मछलियों को चारा खिलाने के साथ उनके हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की गई है।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि अभिनय सम्राट दिलीप साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय यही उनके जन्मदिन पर अनमोल तोहफा होगा। इस दौरान हैदर ए मौलाना हाजी असलम, मनाऊ, लक्ष्मण पांडेय, सादिक हसन, विक्की, हुसैन अंसारी, नजीर अंसारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगले आजम - फोटो : अमर उजाला
मुगले आजम के बाद बने अभिनय सम्राट
दिलीप कुमार साहब का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान तत्कालीन हिंदुस्तान के पेशावर में हुआ था। दिलीप साहब  12 भाई व बहने थीं। उनके पिता लाला गुलाम सरवर पेशावर में फल विक्रेता थे। बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ वह भारत आ गए।

दिलीप साहब ज्वार भाटा, मधुमति के बाद यूसुफ खान से दिलीप कुमार बन गए। आज भी लोग मुगले आजम में दिलीप साहब के बेजोड़ अभिनय को न भूल पाए हैं। इस फिल्म के बाद तो उन्हें बॉलीवुड का अभिनय सम्राट ही कहा जाने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें