वाराणसी आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 6 बजे भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 4 ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर निकलेगी और 11 को उज्जैन में दो दिन एक रात रूककर 14 को केवडिया, 15 को सोमनाथ, 16 को द्वारका और 17 जनवरी की सुबह साबरती पहुंचकर उसी दिन शाम को बनारस के लिए वापस होगी।
18 की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री पहुंच सकेंगे। गुजरात के केवडिया में भारत रत्न व लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा है। यात्री किसी भी अन्य जानकारी के लिए वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8595924247, 8287930939 पर संपर्क कर सकते हैं।