फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रैफिक पुलिस पकड़ेगी चोरी के वाहन, इस नई तकनीक से मिलेगी मदद

Sat, 05 Jun 2021 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी ट्रैफिक पुलिस एएनपीआर सिस्टम से चोरी हुए वाहनों को पकड़ेगी। ट्रैफिक पुलिस पांच साल में चोरी हुए वाहनों का डाटा सिस्टम में फीड कर रही है।
विज्ञापन
ट्राफिक पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चोरी का वाहन लेकर चलने वालों और वाहन चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे वाहन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्ररेट में आधुनिक नई तकनीक का शुभारंभ हो रहा है। पिछले पांच साल में चोरी हुई गाड़ियों का डाटा भी सिस्टम में फीड किया जा रहा है। इससे वाहनों को भी बरामद करने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार की पहल पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्रिशन (एएनपीआर) सिस्टम वाराणसी में लांच किया जा रहा है। इस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर संदिग्ध वाहनों का चिह्निकरण किया जाएगा। इसके लिए सिटी कमांड सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

नंबर प्लेट का पहचान होने के बाद चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को कंट्रोल रूम से वायरलेस सिस्टम से प्रसारित कराकर पकड़वाया जा सकेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि पिछले पांच साल में चोरी हुई वाहनों के डाटा को फीड करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएनपीआर सिस्टम से चोरी हुए वाहनों की प्राप्ति और भविष्य में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील भी किया है कि यदि भविष्य में वाहन चोरी की घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि शहर के अंदर से वाहन चोरों को पकड़ा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें