Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने यातायात से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या के त्वरित समाधान के लिए शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर निगरानी समितियां गठित करने पर सहमति बनी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यातायात से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और पहले लागू व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने मैदागिन से गोदौलिया तक बनाए गए नो-व्हीकल जोन की सराहना करते हुए इसे आमजन और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या के त्वरित समाधान के लिए रथयात्रा, मालवीय चौराहा, साजन तिराहा, मलदहिया, गोदौलिया, मैदागिन, कोतवाली समेत शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर 5-5 सदस्यीय यातायात निगरानी समितियां गठित करने पर सहमति बनी।
ये समितियां जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, जुआ और अन्य अनैतिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगी। साथ ही शहर की पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त वैकल्पिक पार्किंग स्थलों के सुझाव भी मांगे गए। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से कहा कि वे अतिक्रमण न करें और ग्राहकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें।