फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्तः जाम से थमी शहर की रफ्तार, हर इलाके में लोगों ने झेली जाम की समस्या

Tue, 02 Nov 2021 12:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार को सुबह से ही शहरवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मलदहिया फूलमंडी पर सुबह में फूल-माला की बिक्री के लिए जिले भर से व्यापारी और खरीददार उमड़े तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्र जाम की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दीपावली से पहले ही शहर की रफ्तार को जाम ने थाम लिया। शहर के हर इलाके में लोग जाम की समस्या से दो चार हुए। लंका से लेकर गोदौलिया, मैदागिन से लेकर इंग्लिशिया लाइन, डीरेका से लेकर सिगरा क्षेत्र जाम की चपेट में रहा। यातायात पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्त होने के कारण शहरवासियों के वाहन रेंगते रहे। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर रात तक बना रहा।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही शहरवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मलदहिया फूलमंडी पर सुबह में फूल-माला की बिक्री के लिए जिले भर से व्यापारी और खरीददार उमड़े तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद लहरतारा बौलिया मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा।

शाम होने के साथ ही बाजारों में जब भीड़ उमड़ी तो जगह-जगह चौराहों पर जाम का नजारा भी आम हो गया। महमूरगंज सिगरा, रथयात्रा, लंका, मैदागिन, चेतगंज, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, बेनियाबाग, गिरजाघर चौराहा, लक्सा, नदेसर, घौसाबाद, पुराना वरुणा पुल, विशेश्वरगंज का इलाका सबसे अधिक जाम की चपेट में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अन्न-धन की देवी की एक झलक पाने को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, गेट नंबर एक से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें