फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जाते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें, लगा लंबा जाम

Mon, 25 Oct 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के सभा के बाद सड़कों पर उमड़ी भीड़ और वाराणसी इलाहाबाद मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए किए गए इंतजाम सुबह तक तो ठीक रहे हैं। लेकिन पीएम के जाते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह जहां कैंट और रोडवेज के आसपास से डग्गामार वाहनों के साथ अवैध पार्किंग कर खड़े किए गए वाहनों को हटाया गया था, वहीं दोपहर बाद सड़कों पर फिर से चालकों को जहां जगह मिली, वहीं वाहनों को खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


दूसरी ओर राजातालाब के मेहंदीगंज सभा से आई भीड़ से शहर के बाहरी कुछ इलाकों में जाम लग गया। राजातालाब से प्रयागराज और वाराणसी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग कई। देर शाम जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। 

शहर की बात करें तो अंधरापुल चौराहे के ठीक बगल में ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग कर 30 से 40 वाहनों को खड़ा कर दिया गया। यही हाल कचहरी, नदेसर और मलदहिया का भी रहा। शाम को महमूरगंज चौराहे पर बेतरतीब सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें