फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में अव्यवस्था पर व्यापारियों ने भेजा पीएम को पत्र, अधिकारियों पर लगाया आरोप

Wed, 18 Sep 2024 05:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर काशी के व्यापारियों ने पीएम को पत्र लिखा है। लोगों ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेलूपुर थानाध्यक्ष को सौंपा। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने भेजा पीएम को पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्ताओं को लेकर उद्यमियों के बाद अब व्यापारियों ने पीएम को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर बुधवार को व्यापार मंडल के लोग ज्ञापन देने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गुरुधाम चौराहे पर रोक लिया। व्यापार मंडल के लोगों का कहना है कि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उन्होंने सर सुंदर लाल चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक और उप चिकित्साधीक्षक पर आरोप लगाते हुए घोटालों एवं अस्पताल की दुर्दशा के संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेलूपुर थानाध्यक्ष को सौंपा। 

विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि अस्पताल के दोनों अधिकारी किसी की नहीं सुनते हैं और फोन करने पर भी नहीं उठाते है। पूरे अस्पताल की व्यवस्था तहस-नहस कर अपना वर्चस्व बनाने के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है।

अस्पताल की व्यवस्था सही न होने से व्यापारियों व आम नागरिकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 17 बेड के सीसीयू में मात्र दो कर्मचारियों और तीन नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। इससे मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था चिंतनीय है। हमने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि दोनों अधिकारियों केके गुप्ता व अंकुर सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच करा कर इनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

इस मामले में बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रोफेसर अंकुर सिंह का कहना है कि जिस व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने लापरवाही का आरोप लगा कर पीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है। उनसे कभी कोई मुलाकात,बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में आरोप लगाकर बीएचयू अस्पताल और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। कहा कि 14 सितंबर को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने एमएस ऑफिस में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था तब वह प्रभारी एमएस के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रोफेसर अंकुर सिंह ने बताया कि पूरे मामले से चीफ प्रॉक्टर ऑफिस और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें