फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिटी फारेस्ट में बिछेगा ट्रैक, पर्यटकों के लिए दौड़ेगी ट्रेन, जानें और क्या होंगे एडवेंचर

Sun, 17 Jan 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पर्यटकों को रिझाने के लिए विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना सिटी फारेस्ट में ट्रैक बिछाया जाएगा। दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए सिटी फारेस्ट के चारों तरफ ट्रैक पर ट्वॉय ट्रेन दौड़ेगी। इसमें पहले से ही मौजूद तालाबों को एक साथ जोड़कर झरने का स्वरूप दिया जाएगा। करीब 30 एकड़ क्षेत्रफल में फैले सिटी फारेस्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 31 सौ मीटर की बाउंड्री का काम किया जाना है। इसके लिए 2.15 करोड़ रुपये का टेंडर कर कांशीराम आवास बनाने वाली फर्म को निर्माण का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की ओर तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में सिटी फारेस्ट को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसमें करीब दो किलोमीटर लंबी ट्वाय ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए बाउंड्री के पास से ट्रैक ले जाया जाएगा। बीच में करीब 30 मीटर ऊंचा वॉच टावर बनेगा और इसमें पर्यटकों के लिए सबसे ऊपर सेल्फी प्वाइंट होगा। वाच टावर को लिफ्ट से कनेक्ट किया जाएगा, ताकि आसानी से पर्यटक वहां तक पहुंच सकें।

मत्स्य पालन के लिए उपयोग किए जाने वाले छोटे-बड़े नौ तालाबों को एक साथ जोड़ने की योजना है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कुछ तालाब ऊंचाई पर हैं और कई तालाब नीचे स्थित हैं। ऐसे में इन तालाबों को झरने का स्वरूप देकर उसके आसपास पक्का निर्माण कर पर्यटकों के लिए स्थान बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा डक और थोर्राट पार्क के साथ ही ईको लाइब्रेरी, बच्चों के लिए झूला, घुड़सवारी, ऊंटराइडिंग, जानवरों के पीने के लिए वाटर होल्स, जीव-जंतु व पर्यावरण संबंधित जानकारी, सांप, बिच्छू, बंदर, हाथी और घोड़े भी होंगे। वीडीए की ओर से तैयार डीपीआर अगले सप्ताह शासन को भेजी जाएगी और वहां से सहमति के बाद आगे की कार्ययोजना अमल में लाई जाएगी।

20 करोड़ रुपये की होगी परियोजना, 18 महीने में पूरा होगा काम
उंदी सिटी फारेस्ट की परियोजना करीब 20 करोड़ रुपये की होगी। इस परियोजना पर अंतिम मुहर के बाद 18 महीने में इसके निर्माण को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की जाएगी। ग्रामीण परिवेश में बनने वाले इस प्रोजेक्ट को इस तरह विकसित किया जाएगा, जिससे यहां पर्यटकों, पक्षियों व जीव-जंतुओं को शांति महसूस हो सके।

विकास प्राधिकरण उंदी सिटी फारेस्ट का डीपीआर तैयार कर रहा है। पहले चरण में 3190 मीटर बाउंड्री के लिए दो करोड़ 2.15 करोड़ रुपये का काम स्वीकृत किया गया है। डीपीआर को शासन को भेजा जाएगा और वहां से सहमति के बाद इस पर काम शुरू होगा। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें