फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा घाटों पर पर्यटकों को मिलेगी पूरी जानकारी, धरोहरों और प्राचीन विरासतों के बारे में जान सकेंगे

Wed, 16 Dec 2020 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रीवा घाट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी स्मार्ट सिटी के तहत नगर की ऐतिहासिक धरोहरों एवं प्राचीन विरासतों के बारे में बताया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने के लिए गंगा नदी के किनारे 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाए जा रहे हैं। ये साइनेज पर्यटकों के मार्गदर्शन व अन्य ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी देंगे। मार्च तक यह काम पूरा होगा।

विज्ञापन

घाटों पर इंफॉरमेंशन साइनेज के अतिरिक्त कुछ चिह्नित स्थानों पर मानचित्र इंस्टॉलेशन व स्कल्पचर इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाएगा। इससे घाटों के विस्तार को मानचित्र के रूप में दर्शाया जा सकेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि 4.3 करोड़ की लागत से सभी 84 घाटों पर साइनेज लगाए जाएंगे।


यह हेरिटेज साइनेज विशेष प्रकार के धातु कार्टन स्टील और अन्य प्रकार के धातुओं द्वारा निर्मित किया जाएगा। जो अंतरराष्ट्रीय मानक का होगा। कई घाटों पर इसे लगाया गया है। यह विशेष प्रकार का बनाया गया ताकि हर मौसम में बेहतर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समझें
  • 84 घाटों पर लगेंगे हेरिटेज साइनेज
  • 4.3 करोड़ रुपए से होगा काम
  • साइनेज पर गंगा के जल स्तर का नहीं पड़ेगा प्रभाव
  • ब्रेल लिपि होने के कारण दिव्यांगो और दृष्टिहीन के लिए होगा सुगम
  • साइनेज में क्यूआर कोड होगा। जिसे मोबाइल फोन से कर सकेंगे स्कैन

घाट की खासियत के बारे में बताएगा साइनेज
साइनेज का उद्देश्य लोगों को जानकारी देना है। इस पर उस स्थान, जिले और उसकी खासियत के बारे में बताया जाता है। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को वहां की पूरी जानकारी मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें