फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टीः कश्मीर और नेपाल से घटा पर्यटकों का मोह, इन शहरों के प्रति बढ़ा आकर्षण

Mon, 08 May 2017 02:31 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
छह पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने ही वाली हैं। लोग अपने परिवार के साथ घुमने जाने का प्लान बनाने लगे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियां होती थीं मगर इस बार ऐसा नहीं है। वहां लगातार जारी हिंसा इसका सबसे बड़ा कारण है।  आगे की स्लाइड्स में जानिए किन शहरों के प्रति पर्यटकों का बढ़ा आकर्षण
 
विज्ञापन

2 of 7
shimla
गर्मी की छुट्टियाँ दरवाजे पर खड़ी हैं। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों की सिर्फ एक ही रट होती है कि इन छुट्टियों में हम कहाँ जा रहे हैं? दूसरी ओर, आर्थिक मंदी में न इस साल तनख्वाह बढ़ी और न ही प्रमोशन हुआ। आप परेशान होंगे इन छुट्टीयों में परिवार को लेकर कहां जाएं?  तो चलिए, हम आपकी मुश्किल आसान किए देते हैं।   आगे की स्लाइड्स में जानिए इस बार पर्यटक कहां कि बुकिंग सबसे ज्यादा करा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
लगातार हिंसा की वजह से इस बार लोग गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर जाने का प्लान नहीं बना रहे हैं। यहां की बुकिंग में 70 से 90 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। वहीं हिमाचल और नार्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। रोमांच पसंद लोग टाइगर रिजर्व फारेस्ट पलेसेज बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क, जिम कार्बेट, कांजीरंगा और रणथंभौर भी जा रहे हैं।

shimla tourism

4 of 7
shimla city
स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए हिल स्टेशन, देश के दर्शनीय स्थल सहित आसपास के देशों से जुड़े पर्यटक पैकेजों को समझने, तुलना करने और बुकिंग करा रहे हैं। हिल स्टेशन में पहली पसंद रहे जम्मू कश्मीर में माहौल ठीक न होने के चलते लोग विकल्प तलाश रहे हैं। जहां वाराणसी लगायत पूर्वांचल से हर साल 20-25 हजार परिवार जम्मू कश्मीर जाते थे।
विज्ञापन

5 of 7
मनाली की स्की ढलान में स्की का लुत्फ उठाता स्कीयर - फोटो : अमर उजाला
इस बार नार्थ गैंगटोक, डलहौजी, लद्दाख, कुल्लू-मनाली के प्रति लोगों का आकर्षण और बढ़ा है। भूकंप से तबाह नेपाल के टूरिज्म सेक्टर ने बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया है। नेपाल के होटलों में मिल रहे डिस्काउंट ने यहां के दर्शनीय क्षेत्रों के प्रति भी लोगों की रुचि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

6 of 7
tour and travells - फोटो : अमर उजाला
केरल, पुरी, कन्याकुमारी और अंडमान निकोबार आदि क्षेत्रों में घूमने के लिए भी लोग जा रहे हैं। थाइलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया के लिए भी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टूर एंड ट्रैवलिंग
बेस पैकेज एक नजर में
- काठमांडू- 12000-15600
- दक्षिण भारत- 20000-24000
- धर्मशाला और डलहौजी-12400
- बैंकाक-12400
- मलेशिया-12000
- अमरनाथ यात्रा-आठ हजार
- नार्थ ईस्ट-15 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें