बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनावत ने वाराणसी में जब गंगा में डुबकी लगायी तो पूरा घाट हर हर गंगे..हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा। जी हां,यह फिल्म का दृश्य नहीं बल्कि कगंना रनावत ने सच में डुबकी लगायी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी के पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर वाराणसी पहुंची कंगना रनावत को गंगा में डुबकी लगाने का मौका मिला। उन्होंने न सिर्फ डुबकी लगायी बल्कि गंगा मां की पूजा-आरती कर मां से आर्शीवाद भी मांगा।
विज्ञापन
3 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर अभिनेत्री कंगना रनावत ने सबसे पहले गंगा पूजन किया। उसके बाद गंगा सेवा निधि की ओर से सात ब्राह्मणों ने मां गंगा की आरती की। कंगना ने पूरी यूनिट के साथ गंगा आरती देखा। कंगना रनावत की एक झलक देखने के लिए घाट पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
4 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध पर गुरुवार की शाम सितारों से सज गई। यहां पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में आईं कंगना रनावत की मौजूदगी माहौल खुशनुमा बना रही थी। वहीं शंकर महादेवन ने खूबसूरत गीत सुनाकर रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रनावत ने मां गंगा को प्रणाम कर जैसे हीं गंगा में डुबकी लगायी पूरा घाट हर-हर महादेव और हर-हर गंगे की आवाज से गुंज उठा।
विज्ञापन
6 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रनावत एक नौका से गंगा में नौका विहार किया और फिर जाकर गंगा में डुबकी लगायी। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ मौजूद थी।
विज्ञापन
7 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कंगना रनावत ने ‘मणिकर्णिका’ में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने गुरुवार को घाट पर एक समारोह के दौरान इस फिल्म से जुड़े 20 फीट के पोस्टर का अनावरण किया।
8 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
प्रसून जोशी ने भी चंद लाइनें सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। मौका था फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के पोस्टर की लांचिंग का। यह फिल्म 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी। इस दौरान मुंबई सहित विभिन्न प्रदेशों से मीडिया और क्रू मेंबर यहां मौजूद रहे।
9 of 11
kangna
- फोटो : अमर उजाला
कंगना ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए सब कुछ पाने जैसा है। बताया कि फिल्म की शूटिंग काशी, झांसी के साथ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में होगी। वक्ताओं ने बताया कि पोस्टर लांचिंग के लिए वाराणसी को इस लिए चुना गया क्योंकि 1928 में एक मराठा-ब्राह्मण परिवार में लक्ष्मीबाई का जन्म यहीं हुआ था।
10 of 11
prashun joshi
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रसून जोशी ने फिल्म के गीत और संवाद लिखे जाने संबंधी अपने विचार साझा किए। यह फिल्म कृष द्वारा निर्देशित की जा रही है। संगीत शंकर-एहसान-लॉय का है।
इस दौरान रिचा शर्मा और शंकर ने फिल्म का एक गीत ’बोलो कब प्रतिकार करोगे’ सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। वहीं शंकर महादेवन ने खूबसूरत गीत सुनाकर रोमांचित कर दिया।