फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एप से काशी में टूर करना होगा आसान: दर्शन व भ्रमण टिकट, होटल बुकिंग के साथ गाइड का भी करेगा काम

Thu, 20 Oct 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्मार्ट सिटी अगले साल जनवरी में एकीकृत एप लांच करने की तैयारी में है। एप बनाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर की एक कंपनी को सौंपी गयी है। अफसरों की मानें तो श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजा-आरती, सारनाथ में म्यूजियम-लाइट एंड साउंड शो, मान महल समेत धरोहरों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को कहीं भटकना नहीं पडे़गा।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में देश-विदेश से काशी आने वाले दर्शनार्थियों और पर्यटकों को शहर के प्रमुख स्थलों के सैर सपाटा में बड़ी सहूलियत होगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी अगले साल जनवरी में एकीकृत एप लांच करने की तैयारी में है। एप बनाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर की एक कंपनी को सौंपी गयी है। 

विज्ञापन

अफसरों की मानें तो श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजा-आरती, सारनाथ में म्यूजियम-लाइट एंड साउंड शो, मान महल समेत धरोहरों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को कहीं भटकना नहीं पडे़गा। जलयान (क्रूज), शहर में भ्रमण के लिए ई-बस और निजी वाहन पार्किंग, लॉज-होटल में कमरों की बुकिंग नये एकीकृत एप के माध्यम से की जा सकेगी। एप के निर्माण के लिए भुवनेश्वर की कंपनी के साथ काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल जनवरी में एप को लांच किया जाएगा। 
एप में बेहतर सुविधा के लिए पर्यटन विभाग, रेलवे, एयरपोर्ट, जिला प्रशासन के कई विभागों और कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों की जल्द बैठक होगी। ये बैठक अगले सप्ताह आयोजित करने की तैयारी है। इसमें एप में होने वाली तमाम तरह की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।
एप में होंगी ये सुविधाएं
एप में शहर के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने से लेकर होटल, लॉज की बुकिंग के लिए बारकोड युक्त वन टाइम यूज पास जारी करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक निर्धारित शुल्क होगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, सारनाथ म्यूजियम-लाइट एंड साउंड शो, मान महल समेत पर्यटन स्थलों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए सर्किट हाउस, टाउन हाल, बेनियाबाग और गोदौलिया की आधुनिक पार्किंग को एप से जोड़ा जाएगा। शहर में भ्रमण के लिए ई-बसों को भी एप में जोड़ा जाएगा। कैंट स्टेशन और एयरपोर्ट के लॉज को भी इससे जोड़ा जाएगा। जहां पर्यटक अपनी सुविधानुसार ठहर सकेंगे। साथ ही शहर के बड़े होटलों को भी एप में शामिल किया जाएगा। पर्यटकों के गाइड के लिए एप में कॉल सेंटर की भी सुविधा होगी। जिस पर फोन कर सही जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। 
स्मार्ट सिटी के तहत काशी के सुगम दर्शन और भ्रमण के लिए एप लांच करने की तैयारी है। इस पर भुवनेश्वर की एक कंपनी काम कर रही है। उम्मीद है जनवरी 2023 तक यह एप काशी दर्शन करने वालों के लिए एक गाइड की तरह काम करेगी। इसमें हर प्रकार के पास और टिकट सुविधा के साथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों की विस्तार से जानकारी होगी।
- डॉ. डी. वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें