फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के 56 नये मरीज मिले, 95 लोगों ने जीती जंग

Tue, 03 Nov 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का मामला धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। सोमवार को डीएलडब्ल्यू, शास्त्री अस्पताल रामनगर समेत अलग-अलग जगहों पर 56 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा 95 लोगों ने कोरोना की जंग जीती। 

विज्ञापन


होम आइसोलेशन में 93 लोग स्वस्थ हुए जबकि दो को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा चिरईगांव सलारपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष की बीएचयू में मौत हुई है। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों से 3331 लोगों का सैंपल लिया गया, 2722 सैंपल की रिपोर्ट मिली।


सोमवार को बड़ागांव, पंचकोशी, शास्त्री अस्पताल रामनगर, सुंदरपुर, हाइडिल कालोनी, कमलापति कालोनी, अर्दली बाजार, सीरगोवर्धनपुर, डाफी, नेवादा, सोनिया, डीएलडब्ल्यू में संक्रमित मरीज मिले हैं। बताया कि कुल 16982 में 16138 डिस्चार्ज व 273 की मौत हुई। इसके बाद होम आईसोलेशन और अस्पताल में 571 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें