फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Top News: सर्प दंश से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत और अधिवक्ता को पीटा सहित अन्य खबरें...

Sat, 18 May 2024 07:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को सर्पदंश से मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में छोटे-बड़े अपराध भी हुए। कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आइए पढ़ते हैं आज की अन्य खबरें...
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव के डीह बस्ती में पांच दिन पूर्व 4 वर्षीय एक बच्चे को खेलते समय सर्प ने डंस लिया। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


रितिक कुमार (4) पुत्र सुनील राजभर गौर डीह निवासी अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और मम्मी, पापा को इस बारे में बताया। परिजन तुरंत कछवां बाजार स्थित एक अस्पताल में उपचार हेतु बच्चे को भर्ती करवाया। यहां शनिवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

रेलवे एक्ट में वांछित को बनारस आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
रेलवे एक्ट में वांछित आरोपी को बनारस आरपीएफ पोस्ट ने शुक्रवार को लहरतारा के पास से गिरफ्तार किया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी परमेश्वर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जलटन शेख निवासी पश्चिम बंगाल के वीरभूमि, पैकर थाना क्षेत्र के कटिया का है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित हुई थी।
विज्ञापन


मुवक्किल की पंचायत कराने गए अधिवक्ता को पीटा, लूट
वाराणसी के डीआईजी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अपने मुवक्किल के विवाद को सुलझाने गए। इस दौरान उनसे मारपीट कर एक हजार रुपये लूट लिए गए। लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल खजूरी निवासी विवेक दूबे ने उन्हें फोन कर 16 मई को अपने घर बुलाया। विवेक का चंदूपट्टी, हरहुआ निवासी अवधेश पांडेय और बृजेश पांडेय से विवाद था। अधिवक्ता ने बताया कि दोनों पक्ष परिचित थे, इसलिए वह मामले की पंचायत करा रहे थे।

पुरानी रंजिश में मारपीट और तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज
शिवपुर के भरलाई निवासी रोहित कुमार वर्मा की तहरीर पर शिवपुर थाने में मारपीट और तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। रोहित ने बताया कि गौरव सोनकर, आदित्य मिश्रा, सुमित सिंह, विशाल शर्मा और अज्ञात साथियों ने फोन कर उसे शिवपुर बाईपास बुलाया। जब वह पहुंचा तो सभी पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज कर उसे पीटने लगे।

किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर परिचित प्रांजल सिंह के घर पहुंचा। भोर में तीन बजे के करीब वह लोग प्रांजल सिंह के मकान पर पहुंच गए। गेट से अंदर घुसकर उन सभी ने कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। दो अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मिर्जामुराद थाना परिसर में मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे
मिर्जामुराद के बेनीपुर गांव निवासी प्रेमी युगल शनिवार को मिर्जामुराद थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों के सामने दोनों ने मिर्जामुराद थाना परिसर स्थित राम-जानकी मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाई। थाना परिसर में हुई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी एक युवक और युवती कई वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव और अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके परिजन तैयार नहीं थे। शनिवार को प्रेमी और प्रेमिका मिर्जामुराद थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया से मिले। दोनों का कहना था कि वह शादी रचाना चाहते हैं। दोनों के पीछे उनके परिजन भी आए, मगर वह शादी करने के लिए अड़े रहे। 

थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई, लेकिन प्रेमी युगल शादी के लिए अड़े रहे। अंतत: थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों ने शादी रचाई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में चला गया।

धारदार हथियार से युवक पर हमला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौरा माता मंदिर के पास शुक्रवार रात मनबढ़ों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजीपुर दिलदारनगर निवासी रूद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, वह पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार रात चौरा माता मंदिर के समीप वह खड़े थे। इस दौरान अजय सोनकर व दिनेश उर्फ बाबू सोनकर और तीन-चार अज्ञात युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। 

विरोध करने पर सभी ने गड़ासे से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमचंद नगर कालोनी निवासी अजय व दिनेश समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से अजय सोनकर ने भी तहरीर में छह लोगों पर दुकान में शराब पीकर हंगामा और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससी- एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी। चितईपुर थाने की पुलिस ने चोरी के चार मॉड्यूल सिस्टम व केबल, 13 डिब्बी सिगरेट और 4900 रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चितईपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नेवादा के विकास पटेल और सुंदरपुर में किराये पर रहने वाले मिर्जापुर के ददरा गांव के मूल निवासी विक्की पटेल के रूप में हुई है। 

गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। रामनगर थाने की पुलिस ने गो-तस्करी के आरोप में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना के उजिहिनी आईमा के आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत आठ जनवरी को एक मालवाहक से 15 गोवंश बरामद किए गए थे। उस दौरान पुलिस को चकमा देकर आशीष भाग गया था।

20 लाख लेकर जमीन किसी और को रजिस्ट्री करने के मामले में चार पर केस
जमीन का 20 लाख लेकर किसी और को रजिस्ट्री करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी जनार्दन सिंह के अनुसार वह निजी अस्पताल में काम करता है। अस्पताल के बगल में एक प्लॉट खरीदने को लेकर जमीन मालिक राकेश सुमन व उनकी मां माधुरी से बातचीत हुई। 

आरोप है कि माधुरी के कहने पर चेतगंज हबीबपुरा निवासी रामबाबू अग्रहरि के खाते में तीन बार में 19 लाख रुपये आरटीजीएस किया। रामबाबू ने सहयोगी जेपीएन सिंह को अपने आवास सिद्धगिरी बाग बुलाकर 1 एक लाख 25 हजार रुपये लिया। कुछ दिन बाद जमीन बैनामा को लेकर टालमटोल करने लगे। एक साल तक यही चलता रहा। 

बाद में जानकारी हुई कि सभी ने धोखे से जमीन किसी और को रजिस्ट्री कर दी। अब पैसा मांगने पर चारों जान से मारने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अदालतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराएं
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिला जज संजीव पांडेय को पत्र प्रेषित कर जनपद अदालत की कुछ अदालतों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। उन्होंने गोपनीय जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। श्रीनाथ त्रिपाठी ने पत्र में कहा है कि कुछ अपर सत्र न्यायाधीश अच्छे हैं और कुछ सुधरना नहीं चाहते हैं। लोअर कोर्ट के अधिकांश अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। जिला जज आरोपों की गोपनीय जांच करा कर रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करें। 

एमपी-एमएलए की दो कोर्ट में न्यायिक अधिकारी नियुक्त
जनपद अदालत में रिक्त चल रही एमपी-एमएलए की दो अदालतों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार ने न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इस आदेश के बाद अब तक अपर सत्र न्यायाधीश पंचम रहे यजुवेंद्र विक्रम सिंह अब विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट होंगे। वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार सिंह लोअर कोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी होंगे। यह जानकारी एमपी-एमएलए कोर्ट के एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने दी।

30 मई तक गोरखपुर कैंट तक चलेगी बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस
गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर स्थित फुटओवर ब्रिज पर कार्य के चलते पावर ब्लॉक लिया गया है। बनारस से 19 से 30 मई तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.45 बजे यात्रा समाप्त करेगी। वहीं, गोरखपुर से 19 से 30 मई तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से शाम 4.32 बजे छूटेगी।

एक जून को बदले मार्ग से चलेगी डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल के बरपेटा रोड-पाठशाला रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदल गया है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि डिब्रूगढ़ से 1 जून को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बदले मार्ग कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोंगाईंगांव के रास्ते चलाई जाएगी। 

ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों के साथ किसान किया संवाद

वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैरवन स्थित डीह बाबा के प्रांगण में शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता किसान नेता अविनाश काकड़े ने कहा कि कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाले आज किसान मुक्त भारत की योजना बना दिये हैं।



कहा कि बनारस की किसानी और बनारसीयत को बचाना है तो हमें आगे आना होगा।  दिल्ली में चले किसान हितों हेतु लगातार संघर्ष कर रहे संयुक्त मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य डॉ. सुनीलम ने कहा कि इंडी गठबंधन को संयुक्त किसान मोर्चा का खुला समर्थन है। गांधी वादी विचारक रामधीरज ने कहा कि मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर के किसानों पर विगत वर्ष हुए लाठीचार्ज व दमनात्मक कार्यवाई के हिसाब का सबसे उपयुक्त समय आ गया है।

7.71 लाख रुपये से हाइटेक होगी गंगा लैब

बिना सूचना के हो रही साढ़े चार घंटे तक कटौती

मौसम का असर: तेज बुखार के साथ सिरदर्द की समस्या बढ़ी

 

कूड़े की बोरी में छिपाकर बिहार ले जा रहा था 17 लीटर अंग्रेजी शराब

छेड़खानी के दोषी को साढ़े तीन वर्ष की कैद

बीएचयू के डॉ. प्रज्ज्वल प्रताप सिंह को डॉ. एमके भान फेलोशिप



 

 

पंचायती अखाड़े के नए महामंडलेश्वर बने स्वामी मधुसुधानंद गिरी

कैलाश मठ में गंगाजल, पंचद्रव्य, दूध और शहद से हुआ पट्टाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला










त्रिस्पृशा महाद्वादशी पर भगवान परशुरशुराम व रुक्मिणी की होगी पूजा

वैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रिस्पृशा महाद्वादशी तिथि 20 मई को चित्रा नक्षत्र और सिद्ध व मुद्गर योग में परशुराम और रुक्मिणी द्वादशी मनाई जाएगी। भगवान विष्णु के मधुसूदन रूप की पूजा होती है। इससे महाद्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं व्रत रखकर भगवान मधुसूदन की पूजा कर पुत्र की कामना करेंगी। इस व्रत को रखकर दान करने से करोड़ों ब्राह्मण को भोजन कराने का फल मिलता है। इसी दिन देवी रुक्मिणी का अविर्भाव हुआ था। लोग सोम प्रदोष का भी व्रत रखेंगे।

आयार्च दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि परशुराम द्वादशी पर भगवान विष्णु के मधुसूदन रूप की पूजा होती है। भगवान को फल-फूल, प्रसाद आदि चीज़ें तांबे के पात्र में रखकर ही अर्पित करनी चाहिए। वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पापकर्मों के नाश करने वाली मानी जाती है। दान का महत्व है। इस दिन कुछ न कुछ अवश्य दान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुल आठ प्रकार की द्वादशी फलदायी होती है। इसमें जया, विजया, जयंती, पापनाशिनी, उन्मीलिनी, वंजुलिनी, त्रिस्पृशा और पक्षवर्धिनी है।

इसी दिन देवी रुक्मिणी का प्राकट्योत्सव हुआ था। महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करती हैं और पति की दीर्घायु और युवतियां अच्छे वर की कामना करती हैं।

अस्सी घाट पर लगवाया वाटर कूलर
रोटरी क्लब उदय ने शनिवार को अस्सी घाट पर तीर्थयात्रियों और निवासियों के लिए एक वाटर कूलर लगवाया। मशीन का लोकार्पण रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत में अनेक सामाजिक कार्य संचालित किए जाते हैं जो रोटरी सदस्यों द्वारा प्राप्त सहयोग राशि से किए जाते हैं। इस दौरान विजय त्रिपाठी, सचिन मिश्र, विजय त्रिपाठी मौजूद रहे।

पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा बनारस, चंदौली के बने प्रभारी

 

सहायक पुलिस आयुक्त करें चेन-मंगलसूत्र छीनने के प्रकरण की जांच

वाराणसी के विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की अदालत ने चेन-मंगलसूत्र छीनने के एक मामले में चौक थाने की पुलिस की फाइनल रिपोर्ट और उसकी भूमिका पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने आरोप को गंभीर प्रकृति का माना है। आरोप है कि पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के बाद मोटी रकम लेकर उसे छोड़ दिया। 

अदालत ने जांच चौक थाने से संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त को करने का आदेश दिया है। कहा है कि दो माह के अंदर जांच रिपोर्ट पेश की जाए।

तेलंगाना के वीरामल्ली अपनी पत्नी सुलोचना के साथ विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आए थे। तीन मार्च 2023 को पति-पत्नी दर्शन कर सुबह छह बजे के करीब लौट रहे थे। गेट नंबर एक के पास पति के गले का चेन और पत्नी का मंगलसूत्र बदमाश ने छीन लिया था। 

बदमाश को पति ने मौके पर पकड़ लिया। पति और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने बदमाश को थाना चौक की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित को तीन दिन तक दौड़ाया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही बदमाश को भी छोड़ दिया। थक-हार कर दंपती अपने घर चले गए। 

दंपती ने घटना की ऑनलाइन शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की। तब जाकर चौक थाने की पुलिस ने 11 अप्रैल 2023 को घटना के लगभग 40 दिन बाद लूट नहीं बल्कि चोरी की एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मुकदमे के विवेचक ने मामले में लीपापोती कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। तब दंपती ने फाइनल रिपोर्ट को अदालत में चुनौती दी। आरोप लगाया कि चौक थाने की पुलिस ने मोटी रकम लेकर बदमाश को पकड़ने के बाद न सिर्फ छोड़ दिया, बल्कि उसे बचाने के लिए दंपती का बयान भी नहीं लिया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है।

 

दर्शन के दौरान दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किया।
विज्ञापन

पीएम मोदी की जीत में आधी आबादी का बड़ा योगदान होगा: बंसल

बैठक के दौरान भाजपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत में आधी आबादी का बड़ा योगदान होगा। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 1909 बूथ हैं। 1800 बूथ की महिलाओं से पीएम संवाद करें, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। 21 मई को ही पीएम मोदी काशी की महिला शक्ति से संवाद करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री शनिवार को महमूरगंज स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में महिला संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारियों को सक्रिय करने और उन्हें जिम्मेदारी देने की सलाह दी। साथ ही कहा कि डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता और अध्यापिका को आमंत्रित करना है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, मीना चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कुसुम सिंह पटेल, विनिता सिंह मौजूद रहे।

मातृशक्ति से ही पूर्ण होगा चुनावी महायज्ञ
जैसे यज्ञ में आहुति देने से वातावरण स्वच्छ होता है, उसी प्रकार चुनावी महायज्ञ में मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन महायज्ञ मातृशक्ति के योगदान के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है। शनिवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में काशी की प्रबुद्ध महिलाओं ने आह्वान किया। 

पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि सनातन संस्कृति में मातृशक्ति के कोई भी महाअनुष्ठान संपन्न नहीं होता है। भगवान शंकर को भी पूर्णता अर्ध नारीश्वर स्वरूप में मिली है। इस दौरान साहित्यकार नीरजा माधव, भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, डॉ. रीता सिंह, पूजा मोहले मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें